हाजरा क्रॉसिंग पर सभा का आयोजन, ढाई घंटे तक ठप रही यातायात व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
हाजरा क्रॉसिंग पर सभा का आयोजन, ढाई घंटे तक ठप रही यातायात व्यवस्था

शनिवार को काली घाट चलो अभियान के तहत अभया मंच के साथ चिकित्सकों के उक्त संगठन के हाजरा क्रॉसिंग पर सभा का आयोजित किया था.

विज्ञापन

कोलकाता. शनिवार को काली घाट चलो अभियान के तहत अभया मंच के साथ चिकित्सकों के उक्त संगठन के हाजरा क्रॉसिंग पर सभा का आयोजित किया था. जिसके कारण यहां करीब ढाई घंटे तक यातायात व्यवस्था ठप रही. पुलिस द्वारा हाजरा रोड, हरिश मुखर्जी रोड और अलीपुर रोड को पुरी तरह से बंद रखा गया था. जिसके कारण दक्षिण कोलकाता की रफ्तार धीमी पड़ गयी थी. पुलिस ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी. वहीं, कालीघाट अभियान के तहत दोपहर 4.30 से करीब शाम के करीब 6.20 बजे तक हाजरा क्रॉसिंग पर सभा किया गया, जहां बांग्ला की प्रसिद्ध लेखिका मीरातून नाहर ने अभया की मौत पर खेद प्रकट की. उन्होंने कहा कि पुलिस या राज्य सरकार हमें अगर अभया लौटा देगी तो हम अपना यह आंदोलन बंद कर घर लौट जायेंगे. उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कड़ी आलोचना भी की. हाजरा क्रॉसिंग पर सभा के दौरान कई प्रवीण नागरिकों को भावुक होकर रोते भी देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola