शहीद जवान के पिता ने कहा- अब जाकर कब्र में बेटे को मिलेगी शांति

Updated:
विज्ञापन
शहीद जवान के पिता ने कहा- अब जाकर कब्र में बेटे को मिलेगी शांति

उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में नदिया के शहीद जवान झंटू शेख के पिता व बड़े भाई ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की कार्रवाई पर धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

कल्याणी. उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में नदिया के शहीद जवान झंटू शेख के पिता व बड़े भाई ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की कार्रवाई पर धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत ने बदला ले लिया है. हम सभी को भरोसा था कि सेना बदला जरूर लेगी. इतना ही नहीं, सेना ने उचित जवाब दिया है. टीवी पर सुबह खबर सुनने के बाद शहीद जवान की पत्नी की आंखें भर आयीं. उन्होंने कहा कि आखिरकार स्ट्राइक किया गया. हमलोग आज खुशी से रो रहे हैं. भारत सरकार व मेरे पति के सहकर्मियों ने मौत का बदला लिया है. जिस तरह से ऑपरेशन का नामकरण किया गया था, यह सुन कर तो आंसू रुक नहीं रहे हैं. खुशी के आंसू जल्द नहीं बंद होंगे. शहीद जवान के 12 साल के बेटे के चेहरे पर भी जीत की खुशी साफ दिख रही थी. आतंकियों के ठिकाने तबाह करने की खबर सुन कर शहीद जवान के पिता ने कहा कि अब कब्र में बेटे को शांति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola