विवाहिता की हत्या के आरोप में उसका प्रेमी गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर निवासी एक युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पैसों की बढ़ती डिमांड व कई अन्य से संबंध के चलते था नाराज
दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर इलाके की घटना
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर निवासी एक युवक पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम गयासुद्दीन गाजी है. वह बकुलतला थाना के मोनिरतट में रहता है. प्राथमिक जांच में पता चला कि शादी-शुदा होने के बावजूद दोनों के बीच अवैध संबंध था.
जानकारी के अनुसार, काम के सिलसिले में गयासुद्दीन गुजरात में रहता था. सोशल मीडिया के जरिये उसका परिजय मुर्शिदाबाद निवासी लतीफा खातून से हुई. विवाहित होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे. गयासुद्दीन ने पुलिस को बताया कि लतीफा अक्सर उससे पैसे मांगती थी. पहले तो उसे पैसे भेज दिया करता था. लेकिन कुछ दिनों से लतीफा की डिमांड बढ़ने लगी थी. इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया. इस बीच उसे पता चला कि लतीफा के कई अन्य लोगों के साथ भी संबंध हैं. इसके बाद ही उसने लतीफा की हत्या की साजिश रची. उसने लतीफा को मुर्शिदाबाद से जयनगर स्थित अपने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को मायाउरी ग्राम पंचायत अधीन आनंदपुर रथतला इलाके में स्थित धान के खेत के बगल में फेंक दिया.
उधर, मामले की जांच के दौरान पुलिस को लतीफा और गयासुद्दीन की एक तस्वीर हाथ लगी, जिससे दोनों के बीच अवैध संबंध के बारे में पता चला. आरोपी कुलतली थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में छिपा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर गयासुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




