कई निजी स्कूलों ने घोषित की गर्मी की छुट्टियां

Updated:
विज्ञापन
कई निजी स्कूलों ने घोषित की गर्मी की छुट्टियां

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों से एक सप्ताह पहले गर्मी की छुट्टियां देने का आग्रह किये जाने के बाद राज्य के कई निजी स्कूलों ने शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों से एक सप्ताह पहले गर्मी की छुट्टियां देने का आग्रह किये जाने के बाद राज्य के कई निजी स्कूलों ने शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी.

सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन-सोदपुर, जूलियन डे स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल रूबी पार्क उन स्कूलों में शामिल हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री की अपील के बाद शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी. सोदपुर स्थित सेंट जेवियर्स इंस्टीट्यूशन की प्रधानाचार्य लिपिका घोष ने कहा : हमने 13 मई तक कक्षाएं आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन, उभरते हालात को देखते हुए और मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार हमने छुट्टी की तारीख को कुछ दिन पहले कर दिया है. वहीं, जूलियन डे स्कूल के प्रवक्ता ने बताया : हमने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथि 16 मई से बदल कर नौ मई कर दी. दिल्ली पब्लिक स्कूल रूबी पार्क ने भी शुक्रवार से एक महीने की छुट्टियों की घोषणा की है. ला मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज एंड गर्ल्स के सचिव सुप्रियो धर ने कहा : मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद, हमने शुक्रवार से 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है. हमने पहले 17 मई से छुट्टियां देने की घोषणा की थी और वह बरकरार है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य के निजी स्कूलों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर नौ मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की अपील की थी. राज्य सरकार द्वारा संचालित और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में अत्यधिक गर्मी के कारण 30 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola