रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे मनोरंजन व्यापारी

वह रिक्शा चलाकर विधानसभा की ओर रवाना हुए. इसके लिए उन्होंने पार्क स्ट्रीट थाने से इसके लिए अनुमति मांगी थी, पर विधानसभा तक रिक्शा से चला कर उन्हें जानी की अनुमति नहीं दी गयी थी.
कहां, मैं मेहनतकश लोगों का प्रतिनिधि हूं कोलकाता. हुगली जिले के बालागढ़ के विधायक मनोरजंन व्यापारी कभी रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे. वह खुद को महेनकश लोगों का जन प्रतिनिधि भी बताते हैं. ऐसे में मंगलवार सुबह तृणमूल विधायक मनोरंजन व्यापारी रिक्शे से विधानसभा के लिए रवाना हुए. वह खुद रिक्शा चला रहे थे और पीछे ममता बनर्जी की तस्वीर वाला बड़ा पोस्टर लगा रखे थे. मनोरंजन व्यापारी कई बार विवादित टिप्पणी भी कर चुके हैं. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर कभी भी पार्टी की आलोचना नहीं की है, लेकिन उन्होंने कई बार अपने काम का बखान करते हुए खुद को एक जनप्रतिनिधि के तौर पर दूसरों से अलग बताया. बालागढ़ से तृणमूल विधायक मनोरंजन व्यापारी ने मंगलवार सुबह नौ बजे किड स्ट्रीट स्थित एमएलए हॉस्टल से रिक्शा चलाना शुरू किया. वह रिक्शा चलाकर विधानसभा की ओर रवाना हुए. इसके लिए उन्होंने पार्क स्ट्रीट थाने से इसके लिए अनुमति मांगी थी, पर विधानसभा तक रिक्शा से चला कर उन्हें जानी की अनुमति नहीं दी गयी थी. इसलिए वह रिक्शा के साथ विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सके. क्योंकि, उन्हें जवाहर लाल नेहरु रोड इलाके में ही रोक दिया गया है. इस दौरान मनोरंजन ने बताया कि वह कभी जादवपुर क्षेत्र में रिक्शा चलाया करते थे. ऐसे में मेहतन मजदूरी करने वाले लोगों की वोट से ही वह विधायक बने हैं. इसलिए उन्होंने ऐसे समुदाय के लोगों को एक संदेश देने के लिए रिक्शा चलाया. उन्होंने बताया कि देश में ऐसे लोगों के लिए एक ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




