पुलिसकर्मी पर हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
पुलिसकर्मी पर हमला करने के दोषी को 10 साल की सजा

साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश अन्यथा तीन महीने की अतिरिक्त सजा

विज्ञापन

साथ ही 10 हजार रुपये जुर्माना चुकाने का भी निर्देश अन्यथा तीन महीने की अतिरिक्त सजा

कोलकाता. न्यू मार्केट थाना क्षेत्र में एक युवक को पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दोषी पाये गये व्यक्ति को अदालत ने 10 वर्ष की सजा सुनायी है. दोषी करार दिये गये युवक का नाम मोहम्मद एलिन बताया गया है. उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त तीन महीने की सजा काटनी होगी. कोलकाता सिटी सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रोहन सिन्हा ने गुरुवार को उसे हत्या की कोशिश के आरोप में दोषी करार दिया. सरकारी वकील आलोक कुमार दास ने बताया कि घटना नौ सितंबर 2015 की दोपहर में हुई थी.

मोहम्मद एलिन ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर अचानक हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था.

इस मामले में ग्यारह लोगों ने गवाही दी थी, जिसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को अदालत ने उसे हत्या के प्रयास में दोषी पाया. गुरुवार को उसे 10 वर्ष की सजा सुनायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola