ममता की विदाई तय एसआइआर होकर ही रहेगा : सुकांत

Updated:
विज्ञापन
ममता की विदाई तय एसआइआर होकर ही रहेगा : सुकांत

2026 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई निश्चित है और एसआइआर यहां होकर ही रहेगा. यह कहना है केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का.

विज्ञापन

बैरकपुर. 2026 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई निश्चित है और एसआइआर यहां होकर ही रहेगा. यह कहना है केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का. भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार व गलत मामले में फंसाने के खिलाफ बुधवार को बालुरघाट के सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में नैहाटी साहेब कॉलोनी चौराहे से गौरीपुर चौमाथा तक विरोध रैली निकाली गयी. इसमें बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. रैली के बाद आयोजित विरोध सभा में श्री मजूमदार ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले एसआइआर होगा. यह चुनाव आयोग ने भी कहा है. बिना एसआइआर के वोट नहीं होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल कुछ नाम लिस्ट में जुड़ते हैं और कुछ हटते हैं. इससे पहले भी 2002-03 में हुआ था, उस दौरान 26 लाख वोटर रद्द हुए थे. इस बार भी होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. लेकिन उससे भाजपा के लोग डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola