वक्फ कानून के नाम पर हो रही हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेवार : अर्जुन

Updated:
विज्ञापन
वक्फ कानून के नाम पर हो रही हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेवार : अर्जुन

बंगाल में वक्फ कानून के विरोध के नाम पर जगह-जगह हिंसा हो रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेवार हैं.

विज्ञापन

बैरकपुर. बंगाल में वक्फ कानून के विरोध के नाम पर जगह-जगह हिंसा हो रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेवार है. यह कहना है कि बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह का. भाटपाड़ा के वार्ड नंबर 10 में हनुमान जयंती समारोह के मौके पर शनिवार को श्री सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वक्फ बिल के विरोध के नाम पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा जारी है और यह सब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं करवा रही हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता बनर्जी आग में घी डालने का काम कर रही हैं और एक दिन उसी आग में जलेंगी. मौके पर भाजपा नेता प्रियांगु पांडेय व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola