ePaper

Mamata Banerjee on Humayun Kabir : ममता बनर्जी ने हुमांयू कबीर को लगाई फटकार कहा, ज्यादा बात करने को किसने कहा?

Updated at : 28 Nov 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee on Humayun Kabir : ममता बनर्जी ने हुमांयू कबीर को लगाई फटकार कहा, ज्यादा बात करने को किसने कहा?

Mamata Banerjee on Humayun Kabir : पार्टी ने बुधवार को हुमायूं कबीर को शोकाॅज किया. तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee on Humayun Kabir : भरतपुर के तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर हमेशा अपनी अजीबो-गरीब टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहते हैं. गौरतलब है कि बुधवार को पार्टी की ओर से उन्हें शोकाॅज किया गया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में हुमायूं कबीर को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने पूछा कि सभी शिकायतों पर सिर्फ पार्टी के अंदर ही बात करने के आदेश के बावजूद हर जगह इतनी चर्चा क्यों हो रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ज्यादा बात करने को किसने कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा, तुम्हें इतनी बातें करने को किसने कहा? इसके बाद उन्होंने हुमांयू कबीर को शोकज को तुरंत जवाब देने का आदेश दिया. सीधे विधायक को बताएं, वही तय करेंगे कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी. इस बीच हुमायूं कबीर की सुरक्षा कम कर दी गई है.

Also Read : ISKCON Video : ‘एक चिन्मय जेल में, लाखों चिन्मय सड़कों पर’ देंखे वीडियो

हुमायूं कबीर ने की थी अभद्र टिप्पणी

पिछले सोमवार को ममता बनर्जी ने कालीघाट में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की थी. उस दिन पार्टी के अनुशासन की रक्षा के लिए कई फैसले लिये गये थे. अगले ही दिन भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने बिना किसी निर्देश की परवाह किये अभद्र टिप्पणी कर दी. पार्टी ने बुधवार को उनको शोकाॅज किया. तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने बांग्लादेश हिंसा पर केंद्र के रुख का किया समर्थन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola