घर से गहने चुराने के आरोप में नौकरानी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
घर से गहने चुराने के आरोप में नौकरानी अरेस्ट

विधाननगर के नारायणपुर थाने की पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में नौकरानी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. विधाननगर के नारायणपुर थाने की पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अंजलि काईपुत्र है. अंजलि को बारासात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी के सोने के गहने बरामद किये गये हैं. पीड़ित का नाम सैयद सजिया अहमद है. वह नारायणपुर के निवासी हैं. उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उनका कहना है कि वह गांव घूमने गये थे. वापस लौटे, तो देखा कि उनके घर में रखे लाखों रुपये के सोने के गहने गायब हैं. उन्होंने मामले की जानकारी लेने के लिए घर में काम करने वाली नौकरानी से बात करना चाहा, तो उसने मिलने से इनकार करते हुए अपना फोन बंद कर लिया. फिर इमरजेंसी इलाज के बहाने भाग निकली. घटना को देखते हुए पीड़ित ने लिखित शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर गहने बरामद किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola