हावड़ा मंडल के हॉल्ट स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी एम-यूटीएस सुविधा

Updated:
विज्ञापन
हावड़ा मंडल के हॉल्ट स्टेशनों पर जल्द शुरू होगी एम-यूटीएस सुविधा

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हावड़ा मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक एचएन गंगोपाध्याय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की.

विज्ञापन

कोलकाता. यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हावड़ा मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक एचएन गंगोपाध्याय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में मंडल के अंतर्गत सभी हॉल्ट स्टेशनों पर मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (एम-यूटीएस) सुविधाओं को जल्द से जल्द लागू करने पर चर्चा हुई. हावड़ा में आयोजित इस बैठक में गंगोपाध्याय ने सभी हॉल्ट स्टेशन ठेकेदारों को एम-यूटीएस प्लेटफॉर्म को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस पहल की तात्कालिकता पर जोर दिया, ताकि छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग की सुविधा मिल सके.

बैठक के दौरान ठेकेदारों ने अपनी बात रखी और एम-यूटीएस प्रणाली के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही ठेकेदारों से जुड़ी चुनौतियों और चिंताओं को दूर करने का प्रयास भी किया गया. हॉल्ट स्टेशनों पर मैनुअल टिकटिंग सिस्टम की जगह एम-यूटीएस सुविधा शुरू होने से यात्रियों को टिकट के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola