महिला तस्करी गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
महिला तस्करी गिरोह का सरगना हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला तस्करी गिरोह के एक बड़े सरगना को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी का नाम माणिक है.

विज्ञापन

बांग्लादेशी महिला को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

प्रतिनिधि, कल्याणी.

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला तस्करी गिरोह के एक बड़े सरगना को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी का नाम माणिक है. उसे नदिया जिले में दर्ज एक मामले की जांच के बाद उत्तर 24 परगना के घोला थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ ने नदिया जिला के भीमपुर के रंगियापोटा इलाके से बांग्लादेश भागते वक्त एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवक का नाम नासिर मोल्ला है. दोनों को बीएसएफ ने भीमपुर थाने के हवाले कर दिया था.

गिरफ्तार नासिर से पुलिस को अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी से जुड़े माणिक के बारे में पता चला. इसके बाद बहारुल मंडल नामक एक अन्य आरोपी को चापड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला से लगातार पूछताछ के बाद पता चला कि वह चार माह पहले बांग्लादेश के एक दलाल के माध्यम से पेट्रापोल बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी. उसने कहा कि बांग्लादेश में पैदा हुए हालात के बाद वह भारत आयी थी. वहां से उसका संपर्क नासिर और बहारुल से हुआ. इनके जरिए महिला की मुलाकात बैरकपुर निवासी माणिक से हुई. उसका दावा है कि माणिक ने ही उसे वेश्यावृत्ति में धकेला था. वह बनगांव समेत विभिन्न इलाकों के होटलों में देह व्यापार में लिप्त है.

इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया और माणिक को पुलिस ने ‘ग्राहक’ के वेश में लालच देकर उत्तर 24 परगना के एक होटल में बुलाया था. वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है. कृष्णनगर पुलिस जिला डीएसपी शिल्पी पाल ने कहा कि माणिक इस गिरोह का ‘किंग पिन’ है. छापेमारी कर उसे घोला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola