लालबाजार की होमिसाइड शाखा ने शुरू की छात्रा की मौत की जांच

Updated:
विज्ञापन
लालबाजार की होमिसाइड शाखा ने शुरू की छात्रा की मौत की जांच

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की छात्रा अनामिका मंडल की विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक तालाब में संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका के माता-पिता द्वारा हत्या की शिकायत दर्ज कराने के बाद लालबाजार की होमिसाइड शाखा की टीम ने जांच शुरू की.

विज्ञापन

जेयू. बयान देनेवाले आठ लोगों से लालबाजार में फिर हो सकती है पूछताछ

संवाददाता, कोलकाता

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की छात्रा अनामिका मंडल की विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक तालाब में संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मृतका के माता-पिता द्वारा हत्या की शिकायत दर्ज कराने के बाद लालबाजार की होमिसाइड शाखा की टीम ने जांच शुरू की. अबतक मामले की जांच जादवपुर थाने की पुलिस कर रही थी. अब यह मामला लालबाजार की होमिसाइड शाखा को दिया गया. मंगलवार को कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार के साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (2) प्रणव कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ होमिसाइड शाखा की टीम भी तैनात थी.

अब तक आठ लोगों से हो चुकी है पूछताछ : जादवपुर थाने की पुलिस ने इस मामले को लेकर आठ लोगों से पूछताछ की है. उनके बयानों की जांच की जा रही है. आवश्यकता पड़ी, तो इन आठाें को दोबारा पूछताछ के लिए लालबाजार बुलाया जा सकता है. जांच अधिकारियों का कहना है कि वारदात की शाम को जेयू में एक कार्यक्रम था. अनामिका उसमें शामिल हुई थी. उसके साथ और कौन-कौन मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद अनामिका किन लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर निकली थी. जहां से उसका शव बरामद हुआ है, उसके साथ उस समय कौन-कौन मौजूद था. वह जिन लोगों से अक्सर फोन पर बातें करती थी, संदेह के आधार पर उनके कॉल रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है.

एक दिन पहले ही पिता ने दर्ज करायी थी हत्या की शिकायत :

अनामिका मंडल के पिता सोमवार को लालबाजार गये थे और वहां सीपी से मुलाकात की थी. इसके बाद जादवपुर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. पिता के अनुसार, उनकी बेटी की हत्या की गयी है. नहीं तो वह उस समय अकेले तालाब पर नहीं जाती. परिजनों ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की थी. ऐसे में पुलिस ने नये सिरे से कार्रवाई शुरू की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola