ePaper

Kolkata Doctor Murder : चिकित्सकों पर हुए हमलों की सूची के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे सीनियर डॉक्टर

Updated at : 03 Oct 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Supreme Court

Supreme Court

Kolkata Doctor Murder : राज्य सरकार भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही है. राज्य में कानून का शासन नहीं है. यहां न तो डॉक्टर और न ही पुलिस सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य सरकार के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का सीनियर डॉक्टरों ने भी समर्थन किया है. इस बीच, राज्य के वरिष्ठ डॉक्टर पिछले कुछ हफ्तों में डॉक्टरों पर हुए हमलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. आरजी कर मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई अगले हफ्ते होनी है.

लगाया आरोप : राज्य में न तो डॉक्टर सुरक्षित हैं और न ही पुलिस

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव और एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर्स के संयुक्त सचिव डॉ सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहने का अधिकार पूरी तरह खो दिया है, क्योंकि वह कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे राज्य के वकील ने सागर दत्ता अस्पताल में एक मरीज की मौत के लिए जूनियर डॉक्टरों को दोषी ठहराया.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार

राज्य सरकार भीड़तंत्र को दे रही है बढ़ावा

हमने डॉक्टरों पर हुए हमलों के समाचार पत्रों की कतरनों और वीडियो फुटेज सहित विवरण के साथ एक हलफनामा प्रस्तुत करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस बात के सबूत के साथ हलफनामा दायर करना चाहिए कि मरीजों की मौत जूनियर डॉक्टरों की वजह से हुई है.डॉ गोस्वामी ने कहा कि अगर किसी मरीज की इलाज के दौरान मौत हो जाती है, तो क्या इसका मतलब यह है कि डॉक्टरों को इसके लिए पीटा जाना चाहिए? राज्य सरकार भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही है. राज्य में कानून का शासन नहीं है. यहां न तो डॉक्टर और न ही पुलिस सुरक्षित हैं.

Also Read : जेल में सीबीआइ ने अभिजीत मंडल और संदीप घोष से फिर की पूछताछ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola