ePaper

Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

Updated at : 07 Oct 2024 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टरों का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

Kolkata Doctor Murder : जूनियर डाॅक्टर अनिकेत महतो ने कहा, हमारा आमरण अनशन जारी है. हमें राज्य सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है. हम अपनी सभी मांगें पूरी होने तक इसे जारी रखेंगे.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के मामले में महिला चिकित्सक के लिए न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत कनिष्ठ चिकित्सकों का आमरण अनशन सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी है. छह कनिष्ठ चिकित्सक शनिवार शाम से ही आमरण अनशन कर रहे हैं और बाद में एक और चिकित्सक उनके साथ शामिल हो गया.

जूनियर डाॅक्टरों ने कहा, हमारा आमरण अनशन रहेगा जारी

जूनियर डाॅक्टर अनिकेत महतो ने कहा, हमारा आमरण अनशन जारी है. हमें राज्य सरकार से कोई संदेश नहीं मिला है. हम अपनी सभी मांगें पूरी होने तक इसे जारी रखेंगे. कोई भी बाहरी दबाव हमें अपनी मृतक बहन के लिए न्याय मांगने के वास्ते प्रदर्शन करने की हमारी राह से नहीं हटा सकता.अभी नहीं तो कभी नहीं.अनशन पर बैठने वाले छह चिकित्सकों में कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्निग्धा हाजरा, तान्या पांजा और अनुष्टुप मुखोपाध्याय, एसएसकेएम अस्पताल के अर्नब मुखोपाध्याय, एन.आर.एस. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुलस्थ आचार्य और के.पी.सी मेडिकल कॉलेज की सायंतनी घोष हाजरा शामिल हैं.

Also Read : Birbhum Coal Mine Blast : बीरभूम के कोयला खदान में भयंकर विस्फोट,7 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायल

चिकित्सकों ने पुलिस पर सहयोग न करने लगाया आरोप

जूनियर चिकित्सकों ने कोलकाता पुलिस पर सहयोग न करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उन्हें शहर के धर्मतला इलाके में डोरिना क्रॉसिंग पर प्रदर्शन स्थल पर बाॅयो टाॅयलेट लगाने ने नहीं दिया गया. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कनिष्ठ चिकित्सकों ने उस स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं जहां उनके सहकर्मी आंदोलन कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग और कुछ जानी-मानी हस्तियां प्रदर्शनरत चिकित्सकों के प्रति एकजुटता जताने के लिए प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित हुए. प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने इस बात पर जोर दिया कि मृतक महिला चिकित्सक के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read : Ratan Tata Stock: रतन टाटा की इस कंपनी का शेयर बाजार में धूम, 1 लाख को बना दिया 7.5 करोड़

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola