ePaper

Kolkata Doctor Murder : जूनियर डॉक्टर आज वापस ले सकते हैं हड़ताल

Updated at : 04 Oct 2024 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : जूनियर डॉक्टर आज वापस ले सकते हैं हड़ताल

Kolkata Doctor Murder : जूनियर चिकित्सकों ने शुक्रवार दोपहर एक रैली निकालने का फैसला किया. इस दौरान वे ‘पूर्ण काम रोको’ अभियान वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के प्रदर्शनकारी जूनियर चिकित्सक शुक्रवार को अपना ‘काम रोको’ अभियान खत्म कर सकते हैं और जल्द सामान्य ड्यूटी शुरू कर सकते हैं. हालांकि, आरजी कर अस्पताल में सहकर्मी महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय तथा अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा. सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को शुरु शासी निकाय की बैठक आज सुबह संपन्न हुई. बैठक में कनिष्ठ चिकित्सकों ने शुक्रवार दोपहर एक रैली निकालने का फैसला किया. इस दौरान वे ‘पूर्ण काम रोको’ अभियान वापस लेने की घोषणा कर सकते हैं.

हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम आमरण अनशन शुरू करेंगे

कुछ वरिष्ठ चिकित्सकों ने आम मरीजों की परेशानियों को देखते हुए जूनियर डाॅक्टर से अपना पूर्ण ‘काम रोको’ अभियान वापस लेने का अनुरोध किया था. जूनियर डाॅक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों को लागू करने के संदर्भ में राज्य सरकार के लिए एक समय सीमा तय करने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद वे वादे पूरे होने तक ‘‘अनिश्चितकालीन अनशन’’ शुरू करेंगे.उन्होंने कहा, ‘‘खासकर विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों पर हो रहे हमलों के मद्देनजर हम राज्य सरकार को हमारी मांगों को पूरा करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित करने की योजना बना रहे हैं. अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो हम आमरण अनशन शुरू करेंगे.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,गांधी जी के न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का संकल्प लें

क्या है मामला

’सरकारी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता अस्पताल में एक मरीज के परिवार द्वारा चिकित्साकर्मियों पर हमले की घटना के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों ने एक अक्टूबर को फिर से ‘काम रोको’ अभियान शुरू किया था.इससे पूर्व कनिष्ठ चिकित्सकों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को सहकर्मी चिकित्सक से दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में 42 दिन तक काम बंद किया था.हालांकि राज्य के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद उन्होंने 21 सितंबर को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी तथा सुरक्षा और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक सेवाएं बहाल कर दीं.

Also Read : भारत में सेमीकंडक्टर क्रांति का नेतृत्व करने को बंगाल तैयार : ममता बनर्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola