संपत्ति कर संग्रह में अव्वल रहा कोलकाता नगर निगम

Updated:
विज्ञापन
संपत्ति कर संग्रह में अव्वल रहा कोलकाता नगर निगम

पिछले साल की तुलना में 3.9 फीसदी की अधिक वसूली

विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में 3.9 फीसदी की अधिक वसूली

शिव कुमार राउत, कोलकाता

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने वित्त वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर वसूली के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस वर्ष कर संग्रह में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है, जो कि 2023-24 की तुलना में 47.43 करोड़ रुपये अधिक है.

निगम के कर मूल्यांकन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में जहां 1211.10 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 1258.53 करोड़ रुपये हो गया है. शहर के एडेड क्षेत्रों, विशेष रूप से वार्ड संख्या 101 से 144 और जोका में, कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है.

जोका और साउथ सबर्बन यूनिट का बेहतरीन प्रदर्शन : जोका यूनिट से कर संग्रह 41.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 48.37 करोड़ रुपये हो गया है, जो 15.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. इस यूनिट से निगम ने इस वर्ष के अंत तक ईएसआई अस्पताल से चार करोड़ और आइआइएम जोका से 90 लाख रुपये बकाया कर वसूलने में सफलता पायी है.

बेहला क्षेत्र में स्थित साउथ सबर्बन यूनिट (एसएसयू) में भी 10.98 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि देखी गयी है. पिछले साल यहां 60.77 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ था, जो अब बढ़कर 67.45 करोड़ रुपये हो गया है.

साउथ यूनिट सबसे अधिक कर संग्रह करने वाली इकाई : हालांकि साउथ यूनिट में वृद्धि केवल 0.48 प्रतिशत की हुई, लेकिन कुल कर संग्रह 527.63 करोड़ रुपये रहा, जो कि सभी यूनिटों में सर्वाधिक है. टॉली टैक्स यूनिट में 2.63 प्रतिशत, बोरो 11 में 0.54 प्रतिशत और बोरो 12 में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola