ePaper

छह अस्थायी छठ घाट तैयार कर रहा केएमसी

Updated at : 24 Oct 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
छह अस्थायी छठ घाट तैयार कर रहा केएमसी

केएमडीए ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया कोलकाता के छठ घाटों की सूची

विज्ञापन

केएमडीए ने अपनी वेबसाइट पर जारी किया कोलकाता के छठ घाटों की सूची

कोलकाता. शनिवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी. इस दिन से ही कोलकाता नगर निगम और कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) अस्थायी और स्थायी छठ घाटों को तैयार करने में जुटे जायेंगे. पिछले साल की तरह इस बार भी रवींद्र सरोवर में छठ पूजा के आयोजन पर रोक है. ऐसे में रवींद्र सरोवर यानी विकल्प के तौर पर केएमडीए इस बार 39 स्थायी और अस्थायी छठ घाटों को तैयार करने का कार्य शनिवार से शुरू करेगा. इस संबंध में केएमडीए ने उनके द्वारा तैयार किये जाने वाले सभी स्थायी और अस्थायी घाटों की सूची अपनी वेबसाइट पर डाल दी है. केएमडीए की ओर से इस बार दक्षिण कोलकाता में कुल 39 स्थायी और अस्थायी छठ घाट तैयार किये जायेंगे. केएमडीए की ओर से तैयार किये जानेवाले छठ घाटों की विस्तृत सूची शुक्रवार के अखबार में प्रकाशित हो चुकी है.

ज्ञात हो कि केएमडीए की ओर से साउथ कोलकाता में 39 स्थायी और अस्थायी घाट बनाये जायेंगे. इनमें 15 अस्थायी और 24 स्थायी घाट शामिल हैं. गौरतलब है कि पिछली बार केएमडीए की ओर से 40 स्थायी और अस्थायी छठ घाट तैयार किये गये थे, लेकिन इस बार 39 घाट तैयार किये जा रहे हैं, क्योंकि हर साल विक्रमगढ़ झील में दो अस्थायी छठ घाट तैयार किये जाते थे, पर इस बार इन दोनों को मिला कर एक स्थायी घाट तैयार कर किया जा रहा है. कोलकाता में शनिवार से अस्थायी घाटों को बनाने का कार्य शुरू होगा.

दक्षिण कोलकाता में छह अस्थायी घाट तैयार कर रहा निगम : कोलकाता नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार केएमडीए के अलावा दक्षिण कोलकाता में रवींद्र सरोवर से सटे इलाकों में निगम की ओर से छह अस्थायी छठ घाट तैयार किये जा रहे हैं.

कोलकाता 85 नंबर वार्ड स्थित पंडितिया रोड इलाके में एक और रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र सह चेतला में भी निगम द्वारा एक अस्थायी छठ घाट तैयार किया जा रहा है. यह जानकारी निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार ने दी. कोलकाता में केएमडीए और निगम की ओर से तैयार किये गये सभी अस्थायी और स्थायी घाटों पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए लाइटिंग की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ चेंजिंग रूम, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था रहेगी. गंगा घाटों पर भी इसी तरह की व्यवस्था निगम की ओर से की जायेगी.

कोलकाता के विभिन्न गंगा घाटों का आज मेयर ले सकते हैं जायजा

दीपावली और भाई दूज की लंबी छुट्टी के बाद शनिवार को कोलकाता नगर निगम खुल रहा है. ऐसे में निगम सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवाशीष कुमार छठ से पहले शनिवार या रविवार को कोलकाता के विभिन्न गंगा घाटों को दौरा करेंगे और घाटों की साफ-सफाई का जायजा लेंगे. कोलकाता में काली घाट आदि गंगा सह हुगली नदी के दहीघाट, बाबूघाट, बाजे कदमतला, जजेस घाट सह अन्य गंगा घाटों पर छठ पूजा की जायेगी. ऐसे में छठ से पहले इन गंगा घाटों की साफ-सफाई का निगम विशेष रूप से ध्यान रख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola