युवक का अपहरण कर मांगे आठ लाख, पांच अरेस्ट

Updated at : 02 Feb 2025 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर मांगे आठ लाख, पांच अरेस्ट

आरोपियों ने अपहृत की पत्नी से उसके पति की रिहाई के लिए आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

विज्ञापन

कोलकाता. मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके से एक शख्स का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने अपहृत की पत्नी से उसके पति की रिहाई के लिए आठ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. घटना के संबंध में अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. जांच के बाद पुलिस ने बेनियापुकुर इलाके से मोहम्मद अरमान, शेख फईम, शारिर अहमद, शेख कामरान और मोहम्मद शादाब नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से पुलिस ने अपहृत को बचा लिया. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गत 31 जनवरी को राजा राम मोहन सरणी से पांच युवकों ने एक शख्स का अपहरण किया था. गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उन्हें सात फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola