खड़गपुर : विलुप्त प्रजाति का जख्मी उल्लू बरामद

झाड़ग्राम शहर के शिव मंदिर पार्क इलाके में मौजूद झाड़ग्राम नगरपालिका के साइकिल स्टैंड परिसर से नगरपालिका कर्मियों ने एक विलुप्त प्रजाति के उल्लू को जख्मी हालत में बरामद कर झाड़ग्राम वन विभाग के जूलॉजिकल पार्क के कर्मियों को सौंप दिया.
खड़गपुर. झाड़ग्राम शहर के शिव मंदिर पार्क इलाके में मौजूद झाड़ग्राम नगरपालिका के साइकिल स्टैंड परिसर से नगरपालिका कर्मियों ने एक विलुप्त प्रजाति के उल्लू को जख्मी हालत में बरामद कर झाड़ग्राम वन विभाग के जूलॉजिकल पार्क के कर्मियों को सौंप दिया. मालूम हो कि साइकिल स्टैंड परिसर में झाड़ग्राम नगरपालिका के कर्मियों ने विलुप्त प्रजाति के उल्लू को जख्मी पड़ा देखा. उल्लू का एक पंख टूटा था और वह उड़ नहीं पा रहा था. इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और जूलॉजिकल पार्क के कर्मियों को सूचना दी. जानकारी पाकर जूलॉजिकल पार्क के कर्मी वहां पहुंचे और उल्लू को अपने साथ ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




