ePaper

प्राकृतिक आपदा में मरने वालों के परिजनों को नौकरी 15 दिन में

Updated at : 09 Oct 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा में मरने वालों के परिजनों को नौकरी 15 दिन में

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उत्तर बंगाल में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को अगले 15 दिनों के अंदर राज्य सरकार की ओर से नौकरी प्रदान कर दी जायेगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कोलकाता लौटीं, अगले सप्ताह फिर करेंगी उत्तर बंगाल का दौरासंवाददाता,

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उत्तर बंगाल में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को अगले 15 दिनों के अंदर राज्य सरकार की ओर से नौकरी प्रदान कर दी जायेगी.

उत्तर बंगाल के तीन दिवसीय दौरे के बाद कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह अगले सप्ताह फिर से भूस्खलन प्रभावित दार्जिलिंग का दौरा कर वहां जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले हफ्ते वह राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए फिर उत्तर बंगाल जायेंगी. वहां राहत कार्य चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अगले 15 दिनों में उन नौकरियों का भी इंतजाम करना होगा जिनका वादा हमने (मृतकों के परिजनों को) किया था. गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, आपदा से विस्थापित परिवारों से मिलने और आपातकालीन सहायता उपाय शुरू करने के बाद बुधवार अपराह्न कोलकाता लौटीं.

मुख्यमंत्री ने कहा: मैंने 21 परिवारों से मुलाकात की है. हादसे में मारे गये नेपाल और भूटान के दो लोगों के शवों को उनके देश भेजने के प्रयास किये जा रहे हैं. हमने तस्वीरें भेज दी हैं. उन्होंने कहा कि मिरिक में प्रभावित परिवारों के लिए कंबल, चावल, दाल, सूखा भोजन और दूध सहित 500 राहत किट भेजे गये हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग वहां रुकना चाहते हैं, उनका ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि वहां फंसे 1,000 पर्यटकों को 45 बसों में सुरक्षित वापस लाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य पहले ही शुरू हो चुका है.

उन्होंने बताया कि रोहिणी क्षेत्र में दो नयी सड़कें बनायी जा रही हैं. नागराकाटा में पुल की मरम्मत चल रही है, तथा मिरिक में कंक्रीट पुल का निर्माण पूरा होने तक एक अस्थायी पुल का निर्माण किया जा रहा है.

सुश्री बनर्जी ने कहा: मैंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अस्थायी पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि 10 वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है, तथा प्रदीप मजूमदार और गौतम देब जैसे प्रमुख मंत्री भी जमीनी स्तर पर अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola