झाड़ग्राम : हाथी के हमले में युवक की हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
झाड़ग्राम : हाथी के हमले में युवक की हो गयी मौत

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत मानिकपाड़ा रेंज के रमरमा जंगल में हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम लालमोहन महतो (36) बताया गया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत मानिकपाड़ा रेंज के रमरमा जंगल में हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम लालमोहन महतो (36) बताया गया है. वह आखड़ाशोल गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार रमरमा जंगल में तीन हाथी मौजूद हैं. आखड़ाशोल गांव जंगल से सटा हुआ है. लालमोहन काम से जंगल के रास्ते से अपने घर की ओर लौट रहा था. इसी दौरान एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है. वनकर्मियों ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया है. वन विभाग का कहना है कि जल्द ही हाथियों को इलाके से खदेड़ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola