ePaper

केंद्रीय गृह मंत्री की आलोचना करना अनुचित : शमिक

Updated at : 17 Apr 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री की आलोचना करना अनुचित : शमिक

भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की निंदा की है.

विज्ञापन

कोलकाता. भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की निंदा की है. बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में श्री भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना किया जाना ‘अनुचित’ है, क्योंकि उन्होंने ‘देश की सुरक्षा को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए करोड़ों भारतीयों की प्रशंसा अर्जित की है.’ उन्होंने कहा, ‘श्री शाह की आलोचना करके मुख्यमंत्री ने देश के आम लोगों के सामने खुद को बेनकाब कर दिया है, क्योंकि शाह आतंकवाद और जिहादी गतिविधियों के प्रति गंभीर रुख अपनाते हैं.’

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola