ePaper

चुनाव बाद नयी सरकार सोनार बांग्ला का गौरव बहाल करे, मां से यही है प्रार्थना : शाह

Updated at : 27 Sep 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव बाद नयी सरकार सोनार बांग्ला का गौरव बहाल करे, मां से यही है प्रार्थना : शाह

Kolkata: Union Home Minister Amit Shah lights a candle during the inauguration of a community puja pandal amid the ‘Durga Puja’ festivities, in Kolkata, Friday, Sept. 26, 2025. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI09_26_2025_000092B)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद, एक नयी सरकार बने, जो राज्य के खोये हुए सोनार बांग्ला गौरव को बहाल करे.

विज्ञापन

विनती. केंद्रीय गृह मंत्री ने कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गापूजा पंडाल का किया उद्घाटन

संवाददाता, कोलकाताकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद, एक नयी सरकार बने, जो राज्य के खोये हुए सोनार बांग्ला गौरव को बहाल करे. शाह ने कहा कि बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा : मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद एक ऐसी सरकार बने, जो राज्य को सोनार बांग्ला (स्वर्णिम बंगाल) बना सके. हमारा बंगाल एक बार फिर सुरक्षित, समृद्ध, शांतिपूर्ण और समृद्ध बने. हम कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की कल्पना के अनुरूप बंगाल का निर्माण कर सकें.

वर्षाजनित घटनाओं में हुई मौत के मामलों पर जताया शोक

संतोष मित्रा स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के पंडाल के उद्घाटन के मौके पर शाह ने कहा : मैं बंगाल और देश के लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देता हूं. गृह मंत्री ने राज्य में हाल में वर्षाजनित घटनाओं में हुईं मौतों पर भी शोक व्यक्त किया. शाह ने कहा : उत्सव की शुरुआत में, हमने एक बहुत ही दुखद क्षण का अनुभव किया. 10 से अधिक लोगों की जान चली गयी. मैं मारे गये सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं. 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी थी.

बंगाल का दुर्गापूजा उत्सव सांस्कृतिक धरोहर : शाह

अमित शाह ने बंगाल के दुर्गापूजा उत्सव को सांस्कृतिक धरोहर बताया, जिसकी प्रशंसा पूरे विश्व में की जाती है. उन्होंने कहा : यह नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव न केवल बंगाल और भारत में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है. बंगाल की इस महान परंपरा को पूरी दुनिया बड़े हर्षोल्लास के साथ देखती है. नौ दिनों तक, बंगाल में हर कोई शक्ति की उपासना में समर्पित रहता है. शाह ने कहा : दुर्गापूजा का त्योहार बंगाल को नयी ऊंचाइयों की ओर ले जाये और राज्य के विकास के माध्यम से हम एक विकसित भारत के विचार को साकार करने में सक्षम हों, जिसका सपना हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने देखा है.

ईश्वर चंद्र विद्यासागर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साॅल्टलेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गापूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने शिक्षाविद् व समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी. शाह ने कहा : विद्यासागर ने न केवल बंगाल में, बल्कि औपनिवेशिक काल में पूरे देश में शिक्षा के लिए जो किया, उसे कोई नहीं भूल सकता. उन्होंने अपना पूरा जीवन बांग्ला भाषा, राज्य की संस्कृति और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया. आज करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर के चरणों में नमन करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola