ePaper

आइपीएल : सट्टा खेलने के आरोप पर कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार

Updated at : 05 Apr 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
आइपीएल : सट्टा खेलने के आरोप पर कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचनामिली थी कि गिरीश पार्क स्थित एक कैफे में मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये एक गिरोह आइपीएल मैचों पर बेटिंग कर रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. आइपीएल मैच पर सट्टा खेलने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान हावड़ा के पिलखाना निवासी मोहम्मद माजिद (27), बहूबाजार के मौलाना शौकत अली स्ट्रीट निवासी शादाब अली (27), उत्तर कोलकाता के काशीपुर निवासी आदर्श निगम (27) और मध्य कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट निवासी प्रभात जायसवाल (30) के रूप में हुई है. चारों गिरीश पार्क के विवेकानंद रोड स्थित लॉर्ड्स कैफे से पकड़े गये. इनके पास से मोबाइल फोन, टीवी एवं बेटिंग से संबंधित अन्य दस्तावेज जब्त किये गये हैं. पुलिस को गुप्त सूचनामिली थी कि गिरीश पार्क स्थित एक कैफे में मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये एक गिरोह आइपीएल मैचों पर बेटिंग कर रहा है. इसके तुरंत बाद पुलिस ने उक्त कैफे में छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. ये गुरुवार को ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान ऐप की मदद से बेटिंग कर रहे थे. उक्त ऐप की मदद से यह गिरोह 100 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की बेटिंग करता था. मैच का परिणाम क्या होगा, टॉस कौन जीतेगा, अंतिम छह ओवरों में कितने रन बनेंगे, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन होगा, किस गेंद पर कितने रन बनेंगे आदि पर बेटिंग करते थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola