राज्य के विवि में कुलपति पद के लिए 13 शिक्षाविदों का साक्षात्कार

Updated:
विज्ञापन
राज्य के विवि में कुलपति पद के लिए 13 शिक्षाविदों का साक्षात्कार

उन्होंने बताया कि समिति मंगलवार से कोलकाता के एक होटल में साक्षात्कार ले रही है और अब तक लगभग 13 शिक्षाविद इसमें शामिल हो चुके हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली समिति ने पश्चिम बंगाल के 15 राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति किये जाने के मकसद से करीब 13 शिक्षाविदों का साक्षात्कार लिया है. यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ये 15 विश्वविद्यालय दो साल से अधिक समय से स्थायी कुलपति के बगैर संचालित हो रहे हैं, जबकि यहां कुलपतियों की नियुक्तियों को लेकर राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच खींचतान हो रही है. उन्होंने बताया कि समिति मंगलवार से कोलकाता के एक होटल में साक्षात्कार ले रही है और अब तक लगभग 13 शिक्षाविद इसमें शामिल हो चुके हैं. साक्षात्कार प्रक्रिया बृहस्पतिवार तक जारी रहेगी. अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति आशुतोष घोष और उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम प्रकाश मिश्रा का भी साक्षात्कार लिया गया है. राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच खींचतान के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा संचालित विवि में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समिति का गठन किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola