चिकित्सा के अभाव में मासूम की मौत का आरोप

Updated:
विज्ञापन
चिकित्सा के अभाव में मासूम की मौत का आरोप

हालत बिगड़ने पर कोलकाता रेफर किया गया, लेकिन बच्ची के परिजन उसे कोलकाता न ले जाकर बैरकपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये.

विज्ञापन

बैरकपुर. नैहाटी के साहेब कॉलोनी निवासी दीपांकर दास की डेढ़ साल की बच्ची पर शुक्रवार रात गर्म तेल गिर कर जख्मी हो गयी थी. उसे पहले नैहाटी अस्पताल और फिर वहां से कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर कोलकाता रेफर किया गया, लेकिन बच्ची के परिजन उसे कोलकाता न ले जाकर बैरकपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये. परिजनों का आरोप है कि बच्ची को अस्पताल में उचित इलाज नहीं किया गया, इसी वजह से उसकी मौत गयी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गयी. तनाव की खबर सुनकर सबसे पहले मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर रैफ के जवान भी पहुंचे थे. स्थिति को नियंत्रित किया गया. इधर, अस्पताल का दावा है कि बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola