ePaper

भारी बारिश और डीवीसी से पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल में बाढ़ की स्थिति

Updated at : 21 Jun 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारी बारिश और डीवीसी से पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल में बाढ़ की स्थिति

ई जिलों में भारी बारिश के बाद दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने से राज्य में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, डीवीसी ने अब 55 हजार क्यूसेक की दर से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है. कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य सचिवालय नबान्न चिंतित है.

विज्ञापन

कोलकाता.

कई जिलों में भारी बारिश के बाद दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने से राज्य में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात पैदा हो गये हैं. जानकारी के अनुसार, डीवीसी ने अब 55 हजार क्यूसेक की दर से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है. कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से राज्य सचिवालय नबान्न चिंतित है. नबान्न सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे पर मुख्य सचिव ने डीवीसी के अधिकारियों से बात की है. मुख्य सचिव ने डीवीसी अधिकारियों को पानी छोड़ने से पहले राज्य से विचार-विमर्श करने का संदेश भेजा है.

दूसरी ओर, डीवीसी ने बताया है कि सिंचाई विभाग और राज्य के समन्वय से पानी छोड़ा जायेगा. बिना सूचना के पानी नहीं छोड़ा जायेगा. हालांकि, डीवीसी ने कहा कि राज्य के साथ चर्चा के बाद ही पानी छोड़ा गया है.

आज से फिर भारी बारिश की चेतावनी

गौरतलब है कि निम्न दबाव झारखंड से दूर चला गया है. माॅनसून पहले ही उत्तर बंगाल में प्रवेश कर चुका है. कुछ दिन पहले, माॅनसून ने दक्षिण बंगाल में भी प्रवेश किया था. हालांकि, निम्न दबाव के प्रभाव से पिछले दो-तीन दिनों से दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश हो रही है. लेकिन कुछ जगहों पर फिर से भारी बारिश हो रही है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक पूरे बंगाल में मौसम ऐसा ही रहेगा. हालांकि, रविवार से फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

दक्षिण बंगाल के इन इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

गौरतलब है कि भारी बारिश और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के पानी के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पश्चिम मेदिनीपुर में गड़बेता-घाटाल, हुगली में आरामबाग-गोघाट और हावड़ा और बांकुड़ा के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ की स्थिति बन गयी है. स्थिति से निबटने के लिए प्रशासन ने कई राहत शिविर खोल दिये हैं, जहां प्रभावितों को रखा गया है.

सीएम ने दिया सतर्कता बरतने का निर्देश

नबान्न से मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए संबंधित जिलों के मंत्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुईयां को पश्चिम मेदिनीपुर, श्रम मंत्री मलय घटक को बांकुड़ा-पुरुलिया, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम को हुगली में आरामबाग, गोघाट पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola