नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप, तीन अरेस्ट

Updated at : 29 Apr 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप,  तीन अरेस्ट

रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के गोल पार्क स्थित एक गेस्ट हाउस में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आयी है. पीड़िता को उसके ही चार दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर नशीला ड्रिंक पिलाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे फरार आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है और आरोपी भी उसके परिचित मित्र हैं. पिछले साल दिसंबर में ये चार दोस्त पीड़िता को गोलपार्क के एक मॉल में जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले गये. वहां उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी. आरोप है कि इसके बाद उसे गोलपार्क के पास एक गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़िता गुमसुम रहने लगी. उसके पिता विदेश में काम करते हैं और चार महीने बाद सोमवार को जब वह घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी की उदासी का कारण पूछा. तब नाबालिग ने आपबीती सुनायी और यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर धमकाया था.

अपनी बेटी की दर्दनाक कहानी सुनकर पिता उसे तुरंत रवींद्र सरोवर थाने ले गये और शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola