Mamata Banerjee: 'मैं इस्तीफा देने को तैयार', डॉक्टरों के लिए 2 घंटे इंतजार करने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान

Published by :Kunal Kishore
Published at :12 Sep 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री दो घंटे तक डॉक्टर्स से मिलने का इंतजार करती रहीं लेकिन कोई भी बैठक नहीं हो सकी. इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे कुर्सी का मोह नहीं है. मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में अब सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं. मुझे मुख्यमंत्री पद की चिंता नहीं है. मुझे न्याय चाहिए, मुझे केवल न्याय की चिंता है. ममता ने कहा कि मुझे कुर्सी का मोह नहीं है.

डॉक्टरों से मिलने के लिए दो घंटे करती रहीं इंतजार

हत्या के बाद से डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया था. इसके बाद से आंदोलनकारी डॉक्टरों और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच गतिरोध गुरुवार को भी जारी रहा. सीएम ममता बनर्जी ने आंदोलनकारी डॉक्टरों के समूह को मिलने बुलाया था लेकिन ममता बनर्जी दो घंटे इंतजार करती रहीं लेकिन डॉक्टर्स लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े रहे.

ममता बनर्जी ने लोगों से हाथ जोड़ कर मांगी माफी

ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक रखी और तीन दिन उनका इंतजार किया. वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें. यहां तक कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नहीं माना. इसके बाद मैंने तीन दिन इंतजार किया लेकिन बैठक नहीं हो सकी. मैं इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगती हूं. हम आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं. हम चाहते हैं वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार वापस ड्यूटी पर लौटे. सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को तीन दिन में लौटने को कहा था लेकिन हमने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. क्योंकि कभी-कभी बर्दाश्त करना पड़ता है.

Also Read : Kolkata Murder Case : जूनियर डाॅक्टर पहुंचे नबान्न, ममता बनर्जी करती रहीं इंतजार, लाइव स्क्रीनिंग पर मामला अटका

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola