पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे को लिया हिरासत में, फिर छोड़ा

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे को लिया हिरासत में, फिर छोड़ा

नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को मुर्शिदाबाद जिले में स्थित आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार को हिरासत में ले लिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को मुर्शिदाबाद जिले में स्थित आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में रविवार को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि देर शाम पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. तृणमूल से निलंबित हुमायूं कबीर भी थाने पहुंचे थे.

आजाद को सोहेल के नाम से भी जाना जाता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहेल को कांस्टेबल जुम्मा खान द्वारा शक्तिपुर पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया. खान हुमायूं कबीर की सुरक्षा में तैनात है. खान ने आरोप लगाया था कि विधायक के बेटे ने रविवार सुबह उस पर तब हमला किया, जब उसने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन दिया.

क्या कहा हुमायूं कबीर ने : इस बीच, हुमायूं कबीर ने दावा किया कि मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद पुलिस ने शक्तिपुर इलाके में उनके आवास को घेर लिया है. आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके कबीर ने कहा कि वह कथित घटना के समय किसी काम से अपने आवास से बाहर थे. उन्होंने बहरमपुर में संवाददाताओं से कहा: आज मेरे बेटे ने मेरे घर में एक पुलिसकर्मी के प्रवेश पर आपत्ति जतायी और इससे कानून प्रवर्तक नाराज हो गये, जिन्होंने मेरे बेटे पर दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाया. गौरतलब है कि तृणमूल से निलंबित किये जाने के बाद कबीर ने अपनी नयी पार्टी बनायी है. वह उस समय चर्चा में आये जब मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद की आधारशिला रखी. कबीर ने आरोप लगाया कि तृणमूल के इशारे पर पुलिस उन्हें निशाना बना रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola