ePaper

जीवन कृष्ण साहा से मिले हुमायूं कबीर

Updated at : 19 Sep 2025 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन कृष्ण साहा से मिले हुमायूं कबीर

राज्य में शिक्षक नियुक्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा से गुरुवार को उनकी पार्टी के ही विधायक हुमायूं कबीर ने मुलाकात की.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य में शिक्षक नियुक्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा से गुरुवार को उनकी पार्टी के ही विधायक हुमायूं कबीर ने मुलाकात की. इस दिन विचार भवन स्थित ईडी की विशेष अदालत में साहा को उनकी जमानत याचिका की सुनवाई के बाबत लाया गया था. अदालत परिसर में ही कबीर ने उनसे मुलाकात की. कबीर ने साफ किया कि वह पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर साहा से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने कहा : जेल में कोई अच्छा नहीं रहता. मैं सिर्फ यह देखने आया हूं कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है. उनकी तबीयत कैसी है. अदालत में पेशी के दौरान साहा से उनकी पत्नी और बेटे ने भी भेंट की. सूत्रों के अनुसार, दोनों विधायकों के बीच क्या बातचीत हुई यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कबीर ने सहकर्मी का हालचाल लिया और जेल की सुविधाओं-असुविधाओं के बारे में जाना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola