72 घंटे में घोषित होंगे एचएस के तीसरे सेमेस्टर के नतीजे

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Sep 2025 1:36 AM

विज्ञापन

उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य के मुताबिक एसएससी और टीईटी में ओएमआर से जुड़ी जटिलताओं और सवालों के अदालतों तक पहुंचने के बाद काउंसिल ने भी नयी व्यवस्था की है.

विज्ञापन

कोलकाता. हायर सेकेंडरी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले सोमवार से शुरू होंगी. अंकतालिकाएं ऑनलाइन किस तरह अपलोड की जायेंगी, इस पर काउंसिल की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ओएमआर को लेकर अब कोई भी जोखिम नहीं उठाया जायेगा. उच्च माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य के मुताबिक एसएससी और टीईटी में ओएमआर से जुड़ी जटिलताओं और सवालों के अदालतों तक पहुंचने के बाद काउंसिल ने भी नयी व्यवस्था की है. उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद नये सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर सतर्कता बरत रही है. प्राथमिक टीईटी और एसएससी परीक्षाओं की तरह ही उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए ओएमआर शीट प्रकाशित की जायेगी. प्रथम सेमेस्टर की ओएमआर शीट प्रकाशित की जायेगी, लेकिन परीक्षा के तुरंत बाद नहीं. प्रथम सेमेस्टर के परिणाम ऑनलाइन प्रकाशित होने के 72 घंटे बाद ओएमआर शीट प्रकाशित की जायेगी. काउंसिल अध्यक्ष ने बताया कि ओएमआर शीट अपलोड करने के तरीके पर कई तकनीकी समस्याएं थीं, जिन्हें दूर कर ओएमआर प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया. यह निर्णय परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए है, ताकि परीक्षार्थी स्वयं देख सकें कि उन्होंने क्या उत्तर दिये हैं. हमने सभी परीक्षाओं की ओएमआर शीट अपलोड करने का निर्णय लिया है. संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर संस्था के लॉगिन से ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद वे इसे छात्रों को सॉफ्ट कॉपी में वितरित करेंगे या प्रिंट करेंगे. काउंसिल की ओर से राज्य के 7000 विद्यालयों को ओएमआर शीट का डाटा पीडीएफ प्रारूप में भेजा जायेगा. काउंसिल ने बताया है कि एक साथ छह परीक्षाओं के लिए ओएमआर शीट जारी की जायेगी. स्कूल ओएमआर शीट डाउनलोड करके परीक्षार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार प्रिंटेड या सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करायेंगे. ध्यान रहे, हायर सेकेंडरी की सेमेस्टर की परीक्षा 8 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हायर सेकेंडरी परीक्षा आयोजित करने के संबंध में जिलों को दिशा-निर्देश पहले ही भेज दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola