ePaper

मृतका के माता-पिता की अर्जी पर सुनवाई स्थगित

Updated at : 13 Aug 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
मृतका के माता-पिता की अर्जी पर सुनवाई स्थगित

आरजी कर कांड की मृतका के परिवार ने सीबीआइ जांच पर अविश्वास जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर कांड की मृतका के परिवार ने सीबीआइ जांच पर अविश्वास जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में मामला दायर किया था. मंगलवार को मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में होने वाली थी, लेकिन वह स्थगित कर दी गयी. मृतका के परिवार के वकील ने राज्य के हलफनामे के जवाब में हलफनामा दाखिल करने के लिए समय देने का आवेदन किया. इसके बाद ही हाइकोर्ट ने मामले की सुनवाई को 27 अगस्त तय कर दी. आरजी कर कांड के पीड़िता का परिवार सीबीआइ जांच से संतुष्ट नहीं है. उन्होंने आगे की जांच की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने सीबीआइ के आरोपपत्र पर भी अविश्वास जताया.

राज्य सरकार ने मंगलवार को मामले में हलफनामा दाखिल किया है और अब पीड़ित परिवार को 19 अगस्त तक जवाबी हलफनामा दाखिल करना होगा. उसके बाद 27 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola