डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कोलकाता व उत्तर 24 परगना में अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कोलकाता व उत्तर 24 परगना में अलर्ट

राज्यभर में लगातार हो रही बारिश ने डेंगू के प्रकोप को बढ़ा दिया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार को ही उत्तर 24 परगना जिले के विधाननगर में एक किशोरी की मौत डेंगू के कारण हुई.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्यभर में लगातार हो रही बारिश ने डेंगू के प्रकोप को बढ़ा दिया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार को ही उत्तर 24 परगना जिले के विधाननगर में एक किशोरी की मौत डेंगू के कारण हुई. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से कोलकाता और उत्तर 24 परगना को अलर्ट किया है. स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता नगर निगम को डेंगू की वर्तमान स्थिति पर नजर रखने और नियमित कीटनाशक का छिड़काव करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में अब तक एक हजार से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. बता दें कि दुर्गापूजा की छुट्टी समाप्त होने के बाद बुधवार को निगम और अन्य सरकारी दफ्तर खुलेंगे. ऐसे में निगम में डेंगू की वर्तमान स्थिति पर चर्चा या समीक्षा बैठक आयोजित की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola