नदिया : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा का अपहरण, गला रेत कर हत्या

Updated:
विज्ञापन
नदिया : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा का अपहरण, गला रेत कर हत्या

नदिया जिला के ताहेरपुर थाना अंतर्गत बीरनगर में एक छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

कल्याणी. नदिया जिला के ताहेरपुर थाना अंतर्गत बीरनगर में एक छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी. छात्रा का सड़क से अपहरण कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गयी. मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर उसकी हत्या कर दी गयी. ताहेरपुर थाने की पुलिस ने जांच के बाद शुभ मंडल (19) नामक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी और नाबालिग लड़की, दोनों ताहेरपुर थाने के बीरनगर इच्छापुर इलाके के रहने वाले हैं. परिवार का आरोप है कि प्रेम प्रस्ताव न मानने पर युवक उसे तंग करता था.

परिवार सूत्रों के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार शाम को अपने मामा के घर जा रही थी. इस बीच युवक ने उसका बीच सड़क से अपहरण कर लिया और उसे घसीटते हुए जंगल में ले गया और वहां उसकी हत्या कर दी. उसी रात जंगल से लड़की का शव बरामद किया गया. दूसरी ओर, युवक के हाथों पर कई जगह कटने का निशान देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ. परिवार और स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola