लेनदेन के विवाद में दोस्त का किया अपहरण, पकड़ा गया

आरोपी का नाम शेख नवाब (22) है. यह घटना तिलजला थाना क्षेत्र इलाके में रविवार दोपहर की है.
कोलकाता. लेनदेन के विवाद में एक किशोर का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम शेख नवाब (22) है. यह घटना तिलजला थाना क्षेत्र इलाके में रविवार दोपहर की है. पीड़ित के घरवालों ने 100 नंबर पर कॉल कर उसके लापता होने की सूचना दी थी. इसके बाद लालबाजार की तरफ से तिलजला थाने को सूचना दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर के दोस्त शेख नवाब के घर पर छापामारी की. वहां एक कमरे से किशोर को बरामद किया गया. फिर नवाब के मोबाइल फोन का टॉवर लोकेशन ट्रैस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि बकाया को लेकर विवाद बढ़ने पर उसने किशोर को घर में कैद कर रखा था. उधर, गिरफ्तार आरोपी शेख नवाब को सोमवार को पुलिस ने अलीपुर कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने उसे 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. बचाव पक्ष के वकील सैकत रक्षित ने अपने मुवक्किल को जमानत देने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




