ePaper

कुणाल घोष ने जतायी भाजपा के चार सांसदों के तृणमूल में शामिल होने की संभावना, चर्चा तेज

Updated at : 03 Apr 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
कुणाल घोष ने जतायी भाजपा के चार सांसदों के तृणमूल में शामिल होने की संभावना, चर्चा तेज

हालांकि. घोष ने इसका खुलासा नहीं किया है कि भाजपा के कौन सांसद तृणमूल का दामन थाम सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के साथ ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच, पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने चुनाव के पहले ही भाजपा के चार सांसदों के तृणमूल में शामिल होने की संभावना जतायी है. उनकी इस संभावना से सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गयी है. हालांकि. घोष ने इसका खुलासा नहीं किया है कि भाजपा के कौन सांसद तृणमूल का दामन थाम सकते हैं. श्री घोष ने कहा : राज्य में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने दावा कहा था कि ‘अबकी बार 200 बार’. चुनाव में भगवा दल को केवल 77 सीटें मिलीं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भगवा दल ने बंगाल को लेकर कहा था कि 30 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी. हाल यह रहा कि इस राज्य में भाजपा की सीटें 18 से घट कर 12 हो गयी. अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आयेगा, भाजपा के विधायकों की संख्या भी कम होती जायेगी. असल में प्रदेश भाजपा के नेताओं में अपनी पार्टी को लेकर असंतोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola