बशीरहाट : हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थानांतर्गत पीफा इलाके में बुधवार तड़के पुलिस ने अभियान चलाकर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थानांतर्गत पीफा इलाके में बुधवार तड़के पुलिस ने अभियान चलाकर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से देशी पिस्तौल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं. पुलिस के मुताबिक, बशीरहाट थाने के पुलिस अधिकारी रक्तिम चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम बशीरहाट और मालंच रोड पर गश्ती लगा रही थी, तभी उनकी नजर बदमाशों पर पड़ी. इस दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सभी पकड़े गये. उनके पास से दो देशी पिस्तौल सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार चारों में तीन हाड़ोवा और एक मटिया थाना क्षेत्र का निवासी है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










