फ्लाइट में पूर्व सांसद शांतनु सेन को नहीं मिली सीट!

Updated:
विज्ञापन
फ्लाइट में पूर्व सांसद शांतनु सेन को नहीं मिली सीट!

मुंबई से कोलकाता लौटते समय तृणमूल के पूर्व सांसद शांतनु सेन ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उन्हें सीट नहीं मिली.

विज्ञापन

कोलकाता. मुंबई से कोलकाता लौटते समय तृणमूल के पूर्व सांसद शांतनु सेन ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उन्हें सीट नहीं मिली. खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी. उनके पास वैध बोर्डिंग पास और टिकट था. सोशल मीडिया में पोस्ट कर उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनकी सीट किसी और को दे दी. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने एयर इंडिया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर बताया है कि 15-डी सीट उनकी थी और उनके पास वैध बोर्डिंग पास भी था. लेकिन जब वह विमान में सवार हुए तो देखा कि उक्त सीट पर दूसरा यात्री बैठा है. इस कारण उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी. इधर, एयरलाइंस ने इसे तकनीकी गड़बड़ी करार दिया. एयरलाइंस का दावा है कि पूर्व सांसद को दूसरी सीट उपलब्ध करायी गयी थी. इस घटना को लेकर शांतनु सेन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola