76.65 लाख का लोन लेकर फरार हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
76.65 लाख का लोन लेकर फरार हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कागजात बनाकर पांच नयी कार खरीदने के नाम पर एक प्राइवेट बैंक से 76.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लालबाजार के एंटी बैंक फ्रॉड शाखा की टीम ने सबूत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. फर्जी कागजात बनाकर पांच नयी कार खरीदने के नाम पर एक प्राइवेट बैंक से 76.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लालबाजार के एंटी बैंक फ्रॉड शाखा की टीम ने सबूत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम आशिकुल शेख, सोमनाथ घोष, अभिजीत पाल, सैफुल शेख और शंकर गुप्ता बताये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को 21 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों ने पांच कारें खरीदने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करके एक निजी बैंक से 76 लाख 65 हजार रुपये का लोन लेकर समूची रकम का गबन कर लिया. घटना गत वर्ष 26 जुलाई में हुई थी. इसके बाद लोन की राशि का इएमआइ जमा नहीं होने पर बैंक की तरफ से जांच की गयी तो सभी कागजात नकली पाये गये.

इसके बाद शेक्सपीयर सरणी थाने में प्राइवेट बैंक के एरिया मैनेजर सुदेश कुमार गुप्ता ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करायी. जिस पर कार्रवाई करते हुए लालबाजार के एंटी बैंक धोखाधड़ी विभाग की टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना आशिकुल शेख को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद तारातला रोड से उसके साथी सोमनाथ घोष को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ के बाद शेष तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर धोखाधड़ी की राशि को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola