बी-गार्डेन : फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी

बी-गार्डेन थाना अंतर्गत नस्करपाड़ा रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत के तीसरे तले पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी
संवाददाता, हावड़ा.
बी-गार्डेन थाना अंतर्गत नस्करपाड़ा रोड स्थित एक बहुमंजिली इमारत के तीसरे तले पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. उक्त फ्लैट में एक निजी अस्पताल की नर्सें रहती हैं. घटना की खबर पाकर दमकल व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. संकरी गली में इमारत के होने से दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हुई.
करीब दो घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया. आग में घर का सारा सामान जल गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर फ्लैट की खिड़की से धुआं और आग निकलते देखा गया. मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तुरंत फ्लैट के निवासियों को बाहर निकाल दिया.
फ्लैट की खिड़की तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू हुआ. दमकल अधिकारी ने बताया कि आग कैसे लगी, यह अभी तक पता नहीं चला है. प्राथमिक अनुमान है कि आग अगरबत्ती से लगी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










