बड़ाबाजार अग्नकिांड में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बड़ाबाजार अग्नकिांड में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुओ मोटो मामला दर्ज किया है. उक्त एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कोलकाता. बड़ाबाजार क्षेत्र में स्थित जोड़ाबागान इलाके के पाथुरिया घाट स्ट्रीट में स्थित श्री बालाजी आर्केड नामक बिल्डिंग में लगी आग की घटना में पुलिस ने मकान मालिक और कपड़े के गोदाम के मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है. ज्वाइंट सीपी क्राइम रूपेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुओ मोटो मामला दर्ज किया है. उक्त एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ मंगलवार दोपहर को फॉरेंसिक विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. विशेषज्ञों ने घटनास्थल से नमूना संग्रह किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वहां आग लगने के असल कारणों का पता चल सकेगा. यहां उल्लेखनीय है कि रविवार की देर रात मकान में लगी थी. इस अग्निकांड में दम घुटने से दो पुरोहितों की मौत हो गयी थी. दोनों राजस्थान के रहनेवाले थे. पुलिस जल्द आरोपियों से पूछताछ कर लापरवाही किसकी थी, इसका पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola