ePaper

सीएम को जल्द सौंपी जायेगी प्रभावित लोगों की फाइनल रिपोर्ट : सुजीत बोस

Updated at : 17 Jun 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम को जल्द सौंपी जायेगी प्रभावित लोगों की फाइनल रिपोर्ट : सुजीत बोस

सुजीत बोस ने कहा कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में पहली कॉल रात 2.05 बजे आयी थी.

विज्ञापन

कोलकाता. खिदिपुर के ऑर्फनगंज बाजार में लगी भयावह आग के बाद अग्निशमन विभाग पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने खिदिरपुर बाजार का दौरा किया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब आग रात एक बजे लगी, तो दमकल की गाड़ियां सुबह चार बजे क्यों पहुंचीं? नेता प्रतिपक्ष की ओर से दमकल विभाग पर अदूरदर्शिता व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने दमकल वाहनों को घटनास्थल पर देर से पहुंचने का कारण पूछा. उधर, दमकल मंत्री सुजीत बोस ने विधानसभा में इन सवाल का जवाब दिया. सुजीत बोस ने कहा कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में पहली कॉल रात 2.05 बजे आयी थी. इसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां खिदिरपुर के लिए रवाना हो गयीं. पहले तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं. 3.30 बजे उन्हें कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का फोन आया था. इसके बाद सुजीत बोस खुद छह बजे घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंच चुकी थीं. मंत्री ने बताया कि तड़के विभाग के डायरेक्टर जनरल (डीजी), डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारीगण पहुंच गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola