गुस्से में आकर किशोर ने खायी कीटनाशक दवा, मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक किशोर ने कीटनाशक दवा खा लिया

विज्ञापन

चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक किशोर ने कीटनाशक दवा खा लिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. किशोर की पहचान गोपालपुर गांव निवासी जंगली उर्फ दीपक रजक के 15 वर्षीय पुत्र संदीप के रूप में किया गया. जानकारी के मुताबिक संदीप कुमार का किसी बात को लेकर रविवार की शाम घर में मां के साथ विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा ली. जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए जमुई हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देख कर उसे पटना रेफर कर दिया और सोमवार को पटना जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद इसकी सूचना चानन पुलिस को दी गयी. मामले को लेकर चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है. परिजन जैसा कहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola