बैठक में दमकल मंत्री के सामने ही दिखी तृणमूल में गुटबाजी

Updated:
विज्ञापन
बैठक में दमकल मंत्री के सामने ही दिखी तृणमूल में गुटबाजी

राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस के सामने ही तृणमूल के दो गुटों में विवाद हो गया. घटना उत्तर 24 परगना के सासन थाना क्षेत्र की है.

विज्ञापन

संवाददाता, बारासात.

राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस के सामने ही तृणमूल के दो गुटों में विवाद हो गया. घटना उत्तर 24 परगना के सासन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तृणमूल की एक बैठक के दौरान राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस के सामने ही तृणमूल के दो गुटों में विवाद हो गया. एक पक्ष ने मंत्री के खिलाफ नारा लगाया. मंत्री को ही उद्देश्य कर कईयों ने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. बताया जाता है कि सोमवार को वोटर सूची लेकर एक बैठक थी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर स्थानीय तृणमूल के दो नेता प्रवेश किये थे. इस दौरान मंत्री ने कहा कि जिनके नाम बुलाये जायेंगे, वहीं रहेंगे बाकी निकल जायेंगे. इस पर ही एक गुट ने नाराज होकर विरोध जताया. विरोध करनेवाले तृणमूल के एक गुट ने सवाल उठाया कि ब्लॉक अध्यक्ष को छोड़कर क्यों बैठक होगा? इसे लेकर ब्लॉक सभापति ने मंत्री से जवाब भी मांगा. इस दौरान मंत्री के खिलाफ एक गुट ने नारेबाजी की और आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन पर ही तृणमूल में गुटबाजी का आरोप लगाया, जबकि इस संबंध में राज्य के दमकल मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सांगठनिक बैठक होने के कारण सभी को नहीं बुलाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola