आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब किया बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पिंगला थाना के मुंडुमारी, हाजराबागान और टुंगुर इलाके में सबंग सर्कल के आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब को बरामद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पिंगला थाना के मुंडुमारी, हाजराबागान और टुंगुर इलाके में सबंग सर्कल के आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब को बरामद किया. मालूम हो कि आबकारी विभाग को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब को छिपाकर रखा गया है. जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग के कर्मी हरकत में आये. एक विशेष टीम का गठन करने के बाद इलाके में अभियान चलाया गया. आबकारी विभाग के कर्मियों ने भारी मात्रा में अवैध व कच्ची शराब को बरामद किया.

हालांकि इस दौरान आबकारी विभाग किसी भी अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार नही कर पायी. अभियान की भनक लगते ही अवैध शराब कारोबारी इलाका छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गये. आबकारी विभाग के कर्मियों ने बरामद शराब को नष्ट कर दिया. आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola