बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए EVM-VVPAT तैयार, 44378 पोलिंग स्टेशनों पर 23 अप्रैल को वोट

Published by :Mithilesh Jha
Published at :16 Apr 2026 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
EVM VVPAT Commissioning West Bengal Elections 2026

EVM VVPAT Commissioning West Bengal: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण (23 अप्रैल) के लिए EVM और VVPAT मशीनों का आवंटन पूरा कर लिया है. बंगाल में 44,378 बूथों पर मतदान होगा. जानें सुरक्षा के कड़े नियम.

विज्ञापन

EVM VVPAT Commissioning West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के लिए निर्वाचन आयोग (ECI) ने कमर कस ली है. आयोग ने 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस चरण में बंगाल के कुल 44,378 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे.

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने मशीनों के आवंटन के लिए ट्रिपल लेयर सिक्यूरिटी (त्रिस्तरीय सुरक्षा) और रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया अपनायी है.

उम्मीदवारों की मौजूदगी में मॉक पोल

कमीशनिंग की प्रक्रिया गुरुवार (16 अप्रैल) से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हो गयी है. पूरी प्रक्रिया चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों और सामान्य पर्यवेक्षकों (General Observers) की मौजूदगी में की जा रही है. कमीशनिंग के बाद, रैंडम तरीके से चुनी गयी 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 वोटों का मॉक पोल किया गया. उम्मीदवारों को खुद भी मॉक पोल करके मशीनों की सत्यता जांचने की अनुमति दी गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 चरणों में हुआ EVM का रैंडमाइजेशन

मशीनों को पोलिंग स्टेशनों तक भेजने से पहले ‘ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम’ (EMS) के जरिये 2 चरणों में रैंडमाइजेशन किया गया है. पहले चरण में जिला स्तर के गोदामों से विधानसभा क्षेत्रों (AC) तक मशीनों का रैंडम आवंटन. इसकी सूची सभी राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की गयी है. दूसरे चरण में विधानसभा स्तर से सीधे मतदान केंद्रों (Polling Stations) तक मशीनों का आवंटन किया गया. इसके बाद सभी मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘असेंबली स्ट्रांग रूम’ में सुरक्षित रख दिया गया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

EVM VVPAT Commissioning West Bengal: राजनीतिक दलों को दी गयी पूरी जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले और दूसरे रैंडमाइजेशन की विस्तृत सूची सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और दलों को उपलब्ध करा दी गयी है. बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव और गुजरात एवं महाराष्ट्र के उपचुनावों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनायी जा रही है, जहां 23 अप्रैल को ही वोटिंग होनी है.

इसे भी पढ़ें

किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!

विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola