गृहवधू की अस्वाभाविक मौत को लेकर तनाव

उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड छह स्थित के पद्मपुकुर रोड इलाके में गुरुवार को एक गृहिणी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है
गला दबाकर हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड छह स्थित के पद्मपुकुर रोड इलाके में गुरुवार को एक गृहिणी की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि गृहवधू की पिटाई से मौत हुई है. घटना से इलाके मे तनाव फैल गया है. मृतका का नाम कुसुम प्रसाद सरकार (21) था. पुलिस ने मृतका के पति तापस सरकार को गिरफ्तार कर लिया है.
सूत्रों के अनुसार, मृतक की डेढ़ साल की एक बेटी भी है. नगर निगम के सफाई कर्मचारी इलाके की नालियों की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें रोने की आवाज सुनायी दी. एक ने घर में प्रवेश कर देखा कि मृतक अचेत पड़ी है और उसकी डेढ़ साल की बेटी रो रही है. उन्होंने घटना की सूचना तुरंत भाटपाड़ा थाने की पुलिस को दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मृतका के परिजनों ने शिकायत की कि शादी के बाद से उनकी बेटी के साथ उसका पति मारपीट करता था. उन्हें उसके पड़ोसियों से पता चलता था कि दामाद उनके बेटी को प्रताड़ित करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




