बुजुर्ग ने की आत्महत्या, 2002 वोटर लिस्ट का डर बना वजह

Updated:
विज्ञापन
बुजुर्ग ने की आत्महत्या, 2002  वोटर लिस्ट का डर बना वजह

एसआइआर प्रक्रिया को लेकर उपजे भय के बीच नदिया जिले में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी

एसआइआर प्रक्रिया को लेकर उपजे भय के बीच नदिया जिले में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है. कालीनारायणपुर की घटना के बाद इस बार राणाघाट में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुशांत विश्वास के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सुशांत विश्वास का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं था, इसी बात को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था. परिवार का दावा है कि इसी डर के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुशांत विश्वास का घर राणाघाट के धानतला थाना अंतर्गत माटिकुमरा मध्यपाड़ा में है. वह कोलकाता में काम करता था. परिवार के मुताबिक, राज्य में एसआइआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही वह लगातार भय में रहने लगा था. वह इस आशंका से परेशान था कि कहीं उसका नाम मतदाता सूची से न काट दिया जाये. डर के कारण उसने घर से बाहर निकलना भी लगभग बंद कर दिया था. पड़ोसियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका भय कम नहीं हुआ. वह इस चिंता में और अधिक उदास रहने लगा कि कहीं उसे घर छोड़कर कहीं और न जाना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola